Madhubani News : एमएमसीएच ने किया मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एमएमसीएच ने किया मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

रहिका प्रखंड के जगतपुर गांव में मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. रहिका प्रखंड के जगतपुर गांव में मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कैंप में आंख, मेडिसिन कान, गला, हड्डी, स्त्री रोग सहित अन्य सारे विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे. इस दौरान लगभग पांच सौ से अधिक मरीजों का इलाज कर मुफ्त दवाएं दी गयी. नि:शुल्क शिविर कॉलेज के निदेशक आसिफ अहमद के नेतृत्व में लगाया गया. उन्होंने कहा कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से इस तरह का शिविर जिले के सभी पंचायतों में लगाया जाता है. जिसका लाभ हर तबके के लोगों को मिलता है. इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा कि अब मधुबनी वासियों को किसी भी तरह के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी विभाग के डॉक्टर्स 24 घंटे मौजूद रहते हैं. वहीं, कॉलेज के चैयरमैन व सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा की वो हमेशा अपने जिले एवं क्षेत्र वासियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहते हैं. इस तरह के शिविर का आयोजन कर जिले के गरीब असहाय लोगों को अतिआधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन