मिथिला हाट की डाली सज्जा प्रतियोगिता में रिकॉर्ड भागीदारी, 33 महिलाओं ने दिखाया हुनर

Updated:
विज्ञापन

विजेता प्रमाणपत्र देते मुख्य अतिथि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिथिला हाट में आयोजित 12 दिवसीय डाली सज्जा प्रतियोगिता में 33 महिलाओं ने बारिश के बावजूद हिस्सा लिया. निधि झा ने अपने हुनर से पहला स्थान हासिल किया. यह प्रतियोगिता मिथिला की पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा दे रही है.

विज्ञापन

Mithila Haat Competition: मिथिला हाट में आयोजित 12 दिवसीय डाली सज्जा प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. बारिश के बावजूद 33 प्रतिभागियों ने पारंपरिक डाली सजाकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. बढ़ती भागीदारी से आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा.

विज्ञापन

बारिश में भी डटी रहीं प्रतिभागी

शाम में तेज बारिश होने के बावजूद प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता से हटने के बजाय अपनी डाली सजाने का काम जारी रखा. गुड़िया कुमारी, प्रिया झा, सुशांती मिश्रा, अदिति झा, निधि झा, मधु चौधरी, खुशी झा, अर्चना झा, गुंजन चौधरी, शालिनी झा, गीतांजलि झा, मनीषा झा, निक्की झा, आभा झा, सपना मिश्रा, ज्योति कुमारी, सुगंधा कुमारी, माया झा, रिया झा, अलका झा, साक्षी झा, रूबी ठाकुर, रिशु झा, नांदरी झा, पल्लवी आनंद, कविता झा, लक्ष्मी झा, अंजलि झा और शिक्षा झा समेत अन्य महिलाओं ने भाग लिया.


View on Instagram

रिकॉर्ड संख्या में प्रतिभागियों के पहुंचने के कारण सर्वश्रेष्ठ डाली के चयन में आयोजन समिति को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में पर्ची निकालकर पांच सर्वश्रेष्ठ डालियों का चयन किया गया.

निधि झा बनीं विजेता

चयन प्रक्रिया के बाद निधि झा को प्रथम स्थान दिया गया. मिथिला हाट प्रबंधन की ओर से उन्हें गिफ्ट हैम्पर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण आयोजन समिति की अंबे मिश्रा, कल्याणी झा, आशा झा, विनीता गिरी, नंदिनी सिंह और सीमा देवी ने किया. प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

आयोजन समिति ने कहा कि प्रतियोगिता में लगातार बढ़ रही प्रतिभागियों की संख्या इसकी सफलता को दर्शाती है. इससे मिथिला की पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है. समिति ने आयोजन को बेहतर बनाने में अररिया निवासी एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया.

यह भी पढ़ें: फुलपरास में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन