बेनीपट्टी बाजार में लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर, ट्रांसफार्मर अपग्रेड का प्रस्ताव
विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक. लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने हेतु दो-तीन ट्रांसफार्मर अपग्रेड करने की योजना है. नल-जल योजना प्रभावित होने पर तत्काल निदान का निर्देश.
Benipatti News: बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में विद्युत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. एसडीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति और लो वोल्टेज की समस्या पर चर्चा की गयी.
दो-तीन ट्रांसफार्मर होंगे अपग्रेड
बैठक में एसडीएम ने कहा कि बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र, खासकर बेनीपट्टी बाजार में लो वोल्टेज और असामान्य बिजली आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं. इस पर सहायक विद्युत अभियंता राहुल रमण ने बताया कि बाजार में दो-तीन ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने तथा एक-दो नये ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव है.
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्य पूरा होने के बाद लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी.
नल-जल योजना की बिजली समस्या तुरंत दूर करने का निर्देश
एसडीएम ने बेनीपट्टी अनुमंडल में पदस्थापित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता और मानव बल की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश सहायक विद्युत अभियंता को दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली से संबंधित शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए.
एसडीएम ने विशेष रूप से हर घर नल का जल योजना के संचालन में बिजली विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल निदान करने का निर्देश दिया, ताकि पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो.
बैठक में कनीय अभियंता रंजीत कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य विद्युत कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए