बारिश के बाद तालाब में नहाने गया 10 वर्षीय बालक डूबा, मौत

Updated:
विज्ञापन

शव का प्रतीकात्मक फोटो, AI जेनरेटेड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलपरास के धौसही गांव में शनिवार शाम बारिश के बाद तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय बालक अंकित कुमार की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

Phulparas News: फुलपरास थाना क्षेत्र के धौसही गांव में शनिवार की शाम तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धौसही गांव निवासी अरुण कुमार मंडल के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

बारिश के बाद बच्चों के साथ तालाब में गया था

बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे बारिश के बाद अंकित गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. साथ मौजूद बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी.

ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब में तलाश कर अंकित को बाहर निकाला. इसके बाद उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंची पुलिस

बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची है. परिजनों की सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन