Madhubani News : एनडीए की चुनावी सभा में शरारती तत्वों ने किया हंगामा, मारपीट
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 9:58 PM
रलाखी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सुधांशु शेखर के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा में कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा किया.
बेनीपट्टी. प्रखंड के तिसियाही खनुआटोल स्थित पलटु लोरिका उच्च विद्यालय परिसर में हरलाखी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सुधांशु शेखर के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा में कुछ शरारती तत्वों ने हंगामा किया. सभा में अन्य पार्टी का झंडा लेकर नारेबजी की. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. जिसमे कुछ युवकों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत किया जा सका. लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का चुनावी कार्यक्रम निर्धारित था. पर हंगामा के बाद अचानक उनके आने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया. जानकारी के अनुसार चिराग पासवान के आगमन के कारण एसपीजी सहित भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. तय समय से सभा प्रारंभ हुई और प्रत्याशी सहित एनडीए के कई नेतागण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी बीच सभा स्थल में अन्य पार्टी का झंडा लिये चार-पांच शरारती तत्व पहुंचकर झंडा लहराने लगे. जिसे देखकर मंच से ही उसे हटवाने का प्रशासन से अपील की. इसके बाद अपील सुनते ही एनडीए के कुछ समर्थक और स्थानीय पुलिस उसे वहां से हटाने लगा तो जिसके बाद शरारती तत्वों ने समर्थकों और पुलिस से कहासुनी शुरू कर दी. इसके बाद हाथापाई भी होने लगी. स्थिति को देखते हुए अन्य पुलिस पदाधिकारी और लोग दौड़कर वहां पहुंचकर मामले को तत्काल शांत कराया. हाथापाई के क्रम में कुछ युवकों के घायल होने की भी बातें सामने आ रही है. हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद एसपीजी के अधिकारियों द्वारा चिराग पासवान आयेंगे या नही इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने के बजाय इतना ही बताया जाता रहा कि श्री पासवान का हेलीकॉप्टर आने या नही आने से संबंधित कोई मैसेज स्पष्ट नहीं आ रहा है. देर शाम तक काफी प्रतीक्षा करने के बाद प्रत्याशी श्री शेखर ने अपना संबोधन पूरा कर अपने पक्ष में लोगों से आशीर्वाद मांगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










