Madhubani News : विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की हुई बैठक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति काष्ठकर्मी संघ का 7वां जिला महाधिवेशन 29, 30 मार्च 2025 को शहर के मिथिला भवन में होगा.

विज्ञापन

मधुबनी. विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति काष्ठकर्मी संघ का 7वां जिला महाधिवेशन 29, 30 मार्च 2025 को शहर के मिथिला भवन में होगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को स्वागत समिति की बैठक मिश्रीलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. वहीं, जिला सचिव ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को आजादी के 76 वर्ष बीतने के बाद भी सत्ता में भागीदारी नहीं मिली है. हमारे समाज के लोगों की 2.25 फीसदी आबादी रहने के बाद भी उपेक्षित है. सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की लाभ नहीं मिल रहा है. दैनिक मजदूरी पर निर्भर 80 फीसदी लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पाता है. समिति की मांग है कि शिल्पी विकास निगम की स्थापना हो. उन्होंने कहा कि अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर करेंगे. मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री शीला मंडल, विशिष्ट अतिथि राम बाली सिंह चंद्रवंशी, पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, शिवपूजन ठाकुर, रामभरोस शर्मा, जनेश्वर शर्मा, रामचंद्र शर्मा, मिश्रीलाल ठाकुर अधिवेशन को संबोधित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन