Madhubani News : दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की हुई बैठक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 10:09 PM

विज्ञापन

बीडीओ मनोज कुमार राय, पुलिस निरीक्षक सह सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में सकरी थाना परिसर में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

सकरी. बीडीओ मनोज कुमार राय, पुलिस निरीक्षक सह सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में सकरी थाना परिसर में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुई. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे व हमारी संस्कृति से हम सभी जुड़े हैं. समाज के हर वर्ग के लोग मिलजुल कर एक दूसरे के पर्व त्योहारों को हर्षोल्लास के संग मनाएं. सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें. कहीं भी किसी भी प्रकार के ऐसे कार्य ना हो जिससे सरकार की ओर से दुर्गा पूजा के लिए जारी गाइड लाइन का उल्लंघन हो. थाना क्षेत्र के किसी पूजा स्थल पर यदि ऐसा होता है तो पूजा समिति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. पूजा के लिए आने वाले महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के पंडाल में प्रवेश व निकासी की अलग अलग व्यवस्था निश्चित रूप से करें. बीडीओ मनोज कुमार राय ने कहा कि पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था करते हुए सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं. शांति व्यवस्था के लिए आयोजन समिति पहचान पत्र युक्त वोलेंटियर नियुक्त कर पंडालों में तैनात करें. किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए तथा मिलजुल कर त्योहार मनाएं. बैठक में पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार, इंद्रभूषण यादव, पंचायत समिति सदस्य पंसस हेमंत कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नौसाद आलम, पूर्व मुखिया मनोजानंद साफी, बीस सूत्री सदस्य नित्यानंद सिंह, विनोद कुमार मिश्र, विपिन कुमार झा, मंगनू मिश्र, मिंटू कुमार सिंह, मो. इस्तखार, मनोज कुमार चौधरी, जयचंद्र मिश्र, काशी कुमार ठाकुर सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व आयोजन समिति के सदस्य व पुलिस कर्मियों शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन