Madhubani News : नरूआर उसराहा के बाढ़ विस्थापितों की समस्या निदान के लिए टीम की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नरूआर उसराहा के बाढ़ विस्थापितों की समस्या निदान के लिए टीम की हुई बैठक

2019 में प्रलयकारी बाढ़ में विस्थापित हुए नरूआर उसराहा के लोगों की समस्या निदान के लिए डीएम द्वारा गठित ग्यारह सदस्यीय टीम की बैठक हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. 2019 में प्रलयकारी बाढ़ में विस्थापित हुए नरूआर उसराहा के लोगों की समस्या निदान के लिए डीएम द्वारा गठित ग्यारह सदस्यीय टीम की बैठक हुई. नरूआर गांव के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित बाढ़ सुरक्षा केंद्र पर एडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें पंचायत के मुखिया पूजा मिश्रा के अलावा बाढ़ विस्थापित लोग एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. एडीएम ने सबसे पहले बाढ़ विस्थापित परिवार के शोभा देवी, विनोद मंडल सहित अन्य लोगों से विस्तृत जानकारी ली. जिसमें टीम को सभी के पास अपनी जमीन होने की बात आई. साथ ही बाढ़ विस्थापितों को दो दो बार भूमि उपलब्ध कराने की बात सामने आई. जिसमें दोनों भूमि टाइटल में चले जाने पर बाढ़ विस्थापितों की समस्या बरकरार रही. डीएम को इसकी जानकारी हुई. तो एडीएम की अध्यक्षता में ग्यारह सदस्यीय टीम का गठन किया गया. स्थल पर जाकर सभी तरह की जानकारी लेकर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. डीएम द्वारा गठित ग्यारह सदस्यीय टीम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मधुबनी को अध्यक्ष, अनुमण्डल पदाधिकारी झंझारपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर, कार्यपालक अभियंता बाढ प्र.सं. 1 झंझारपुर कार्यपालक अभियंता, बाढ प्र.सं. 2 झंझारपुर कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण प्रमण्डल, झंझारपुर, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, झंझारपुर, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, झंझारपुर,अंचल अधिकारी, झंझारपुर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, झंझारपुर, थानाध्यक्ष, झंझारपुर को सदस्य बनाया गया. मालूम हो कि नरूआर उसराहा के बाढ़ विस्थापित नरुआर आईबी परिसर में तंबू डालकर रह रहे हैं. एडीएम संतोष कुमार ने कहा कि बाढ़ विस्थापितों के समस्या निदान दिलाया जाएगा. बैठक व भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट सरकार को भेजा जाएगा. निर्देश के बाद उचित करवाई की जाएगी. बैठक में एडीएम संतोष कुमार के अलावा एसडीएम कुमार गौरव, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा, आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता बीके चौरसिया, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल वन के सहायक अभियंता राम आशीष सिंह, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता प्रभात कुमार, रेवेन्यू ऑफिसर श्वेता मिश्रा, बीडीओ अभिलाषा पाठक सहित दर्जनों विस्थापित परिवार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन