Madhubani News : एनडीए के सम्मेलन की तैयारी के लिए की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एनडीए के सम्मेलन की तैयारी के लिए की बैठक

एनडीए का विधानसभा सम्मेलन को लेकर शनिवार शाम भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए के घटक दलों की एक बैठक हुई.

विज्ञापन

झंझारपुर. एनडीए का विधानसभा सम्मेलन को लेकर शनिवार शाम भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए के घटक दलों की एक बैठक हुई. बताया गया कि झंझारपुर विधानसभा सम्मेलन जल्द होगा. तिथि की जानकारी जल्द ही दी जाएगी. सम्मेलन में एनडीए के सभी पांच घटक दल के बूथ स्तर से लेकर बड़े स्तर के नेता शामिल होंगे. उक्त जानकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी गई. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा जिला कार्यालय में एनडीए के सभी पांच घटक दल के जिलाध्यक्ष ने की. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत, जदयू जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी उर्फ फुले भंडारी, लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ मेहता, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष विमला देवी कामत एवं लोजपा के जिलाध्यक्ष संतोष पासवान थे. भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कामत ने बताया कि एनडीए कार्यकर्ताओं की अभी बैठक की गई है. जिसकी अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष फुले भंडारी कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन