Madhubani News : बीडीओ ने ''''स्वच्छता ही सेवा'''' अभियान की सफलता के लिए की बैठक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 10:20 PM

विज्ञापन

बीडीओ महेश्वर पंडित की अध्यक्षता में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की सफलता के लिए शिक्षा, जीविका, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, मनरेगा, बाल विकास, राजस्व एवं कृषि सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में बीडीओ महेश्वर पंडित की अध्यक्षता में ””””””””स्वच्छता ही सेवा”””””””” अभियान की सफलता के लिए शिक्षा, जीविका, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, मनरेगा, बाल विकास, राजस्व एवं कृषि सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बीडीओ ने कहा कि 15 दिनों तक मनाये जाने वाले अभियान के दौरान गंभीरता के साथ काम करेंगे. इस अभियान की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी कर रहे हैं. इसलिये कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई की दृष्टिकोण वाले ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर वहां सफाई के पूर्व व सफाई के बाद का फोटो ससमय अपलोड करें. 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस अभियान में स्वच्छता रैली, पौधारोपण अभियान, स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं के बीच पेंटिंग्स प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, एक पत्र अभिभावक के नाम कार्यक्रम, तालाब, बस स्टैंड, मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, स्लोगन राइटिंग, भाषण, निबंध लेखन, मेंहदी आदि प्रतियोगिता का आयोजन होना है. जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थानों के कर्मी आदि भाग लेंगे. बीडीओ ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ””””””””स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार”””””””” कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जायेगा. वहीं, आइसीडीएस की ओर से 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य, डाइबिटीज से बचाव के उपाय, गंभीर रोगों के होने के कारण, उसके लक्षण तथा बचाव के तरीके की जानकारी दी जाएगी. प्रखंड में कई आयोजन यथा “तीन दिन एक गांव ” अभियान, बिहार हमारा गौरव, स्वच्छता हमारी पहचान कार्यक्रम, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता दौड़, सेल्फी पॉइंट, दीवार चित्रण (वॉल पेंटिंग), सेल्फी प्रतियोगिता, विशेष ग्रामसभा, स्वच्छता दीप/रंगोली आदि का आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रभारी बीइओ सह बीपीआरओ मधुकर कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) संजीव रंजन मिश्र, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. प्रताप नारायण झा व जीविका बीपीएम प्रणवतोष मिश्र मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन