Madhubani News : शोषित वर्गों के मसीहा थे शहीद परमेश्वर : परिवहन मंत्री
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 10:22 PM
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि अमर शहीद परमेश्वर शोषित, वंचित और गरीब वर्गों के मसीहा थे.
फुलपरास. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि अमर शहीद परमेश्वर शोषित, वंचित और गरीब वर्गों के मसीहा थे. समाज में व्याप्त अन्याय और असमानता के खिलाफ डटकर खड़े रहे. अल्प आयु में ही अपने प्राणों की आहुति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा स्रोत बन गए. शनिवार को उनका शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत स्थित शहीद परमेश्वर स्मारक स्थल पर मंत्री शीला मंडल ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मंत्री शीला मंडल ने कहा कि समाज को समतामूलक और न्यायपूर्ण बनाने के लिए शहीद परमेश्वर ने संघर्ष किया. कहा कि शहीद परमेश्वर युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत रहेंगे. समाज के कमजोर वर्गों के अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपनी युवा अवस्था में ही बलिदान दिया. इस अवसर पर रूपेश कुमार, रोहित नारायण यादव, शंभु नारायण, रामनारायण यादव आदि ने अपने विचार रखे. मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










