Madhubani News : झमाझम बारिश से शहर का कई कॉलोनी हुआ पानी-पानी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 10:28 PM

विज्ञापन

रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्ला पानी-पानी हो गया.

विज्ञापन

मधुबनी. रविवार की रात हुई झमाझम बारिश से शहर के एक दर्जन से अधिक मोहल्ला पानी-पानी हो गया. जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह कई बच्चे स्कूल नहीं जा सके. बिजली आपूर्ति भी रात भर बाधित रही. बारिश से शहर के सदर डीएसपी आवास में पानी लग गया. पंपिंग सेट से पानी बाहर निकासी कराया गया. जबकि प्रोफेसर कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, हॉस्पिटल रोड, गंगा सागर मोहल्ला वार्ड 45, स्टेडियम रोड में पानी से लोगों को जाने आने में परेशानी हुई. प्रोफेसर कॉलोनी के डॉ. संजय ठाकुर, आरके मंडल, महेश ठाकुर ने कहा कि मोहल्ला में तीन साल पहले नाला का निर्माण कराया गया था. लेकिन नाला का उड़ाही नहीं होने के कारण नाला से जल की निकासी नहीं हो रहा है. कहा कि नाला का मुंह ज्यादा ऊंचा कर दिया गया है. जिसके कारण नाला से पानी नहीं निकलता है. मोहल्ला के लोगो ने कहा कि सामान्य दिनों में भी नाला का पानी सड़क पर लग जाता है. ऐसे ही गंगा सागर वार्ड 45 के रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि वार्ड पार्षद सड़क का निर्माण तो कराया, लेकिन जल निकासी के लिए नाला नहीं बनाया गया. इसकारण पानी सड़क पर लग जाता है. हॉस्पिटल रोड में भी जल निकासी का व्यवस्था नहीं रहने के कारण सड़क पर पानी लगने की समस्या हो रहा है. इस संबंध में मेयर अरुण राय ने कहा कि मुख्य नाला का उड़ाही के लिए लेबर को लगाया गया है. जल्द ही पानी की निकासी शुरू हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन