Madhubani News : विधानसभा चुनाव के लिए 4882 बूथों पर मानव बल प्रतिनियुक्त

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 08 Nov 2025 10:19 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए बिजली विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव के लिए बिजली विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए जिले के 4882 बूथों पर बिजली आपूर्ति की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सभी बूथों पर मतदान के दिन मानव बल को लगाया गया है. प्रखंड में कार्यरत कनीय अभियंता को सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. सभी बूथों पर मानव बल व कनीय अभियंता का मोबाइल नंबर चिपकाया गया है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल मिस्त्री से संपर्क किया जा सके. बिजली विभाग ने डिविजन कार्यालय सहित सभी पीसीएस में कंट्रोल रूम भी बनाया है. कंट्रोल रूम में सुबह से लेकर चुनाव खत्म होने तक कनीय अभियंता कॉल को रिसीव कर उसका समाधान करेंगे. चुनाव के लिए विभाग ने स्थानीय मिस्त्री को भी लगाया है. मानव बल के साथ स्थानीय मिस्त्री भी रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की देखरेख करेंगे. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने सभी बूथों को पिछले तीन दिन से निरीक्षण कर कई जगह सुधार भी कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन