Madhubani News : गश्ती को प्रभावकारी बनाएं थानाध्यक्ष : एसपी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 9:59 PM

विज्ञापन

एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में सोमवार को बैठक की .

विज्ञापन

मधुबनी. एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में सोमवार को बैठक की .बैठक में जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का त्वरित निबटारा करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने व क्षेत्र में गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का आदेश दिया. साथ ही लंबित वारंटों की तामील, शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम और साइबर अपराध पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने थाना स्तर पर जनता से सीधे जुड़ने, छोटी-छोटी शिकायतों पर तत्पर कार्रवाई करने तथा अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी . साथ ही दुर्गा पुजा सहित आने वाले पर्व को लेकर सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया. साथ ही इस दौरान असमाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा. ताकि आने वाले पर्व लोग शांति से मना सकें. उन्होंने खासकर शराब तस्करों पर पैनी नजर रखने को कहा. एसपी ने कहा कि नेपाल से लगे बॉर्डर लगे रहने के कारण शराब तस्करी की बड़ी संभावना बनी रहती है . इसलिए नेपाल इंडो बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए लखनौर, बिस्फी और कलुआही थानाध्यक्ष को पुरुस्कृत किया जायेगा . आगामी चुनाव के लिए थानाध्यक्ष रहें सतर्क एसपी ने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहने का निर्देश दिया. एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव के लिए जिले में 250 अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है. वहीं 150 अपराधी जिला के थाने में हाजरी लगा रहा है. वहीं सभी थानों में गुंडा परेड कराने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ मुख्यालय रश्मी, सदर एसडिपीओ अमित कुमार, एसडीपीओ सदर टू मनोज राम, यातायात डीएसपी सुजीत कुमार, साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर, पंडौल थानाध्यक्ष रमण कुमार सहित जिला के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन