मतगणना के दिन शांति बनाये रखें राजनीतिक दल के कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
मतगणना के दिन शांति बनाये रखें राजनीतिक दल के कार्यकर्ता

थाना परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

फुलपरास. थाना परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में डीएसपी व थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने सभी राजनितिक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं को मतगणना पूर्व, मतगणना के दिन व उसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. किसी भी तरह का जुलूस या नारेबाजी से बचने को कहा. बैठक में भाजपा जिला मंत्री कृष्ण कुमार सिंह यादव, लोजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष डा. धनवीर यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण कामत, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन, देव नारायण यादव, उमेश प्रसाद यादव, शिवशंकर ठाकुर, अशोक कुमार मंडल, अशोक कापर, सुबोध ठाकुर, गुंजन राम सहित कई लोगों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन