Madhubani Sadar Hospital: इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक, 23 मई की अस्पताल ड्यूटी लिस्ट देखें

Updated:
विज्ञापन
Madhubani Sadar Hospital

सदर अस्पताल मधुबनी – फोटो: प्रभात खबर

Madhubani Sadar Hospital: मधुबनी सदर अस्पताल में शनिवार 23 मई के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी, इमरजेंसी, एसएनसीयू और प्रसव कक्ष में तैनात सभी डॉक्टरों के नाम और उनकी शिफ्ट का पूरा शेड्यूल अस्पताल जाने से पहले यहाँ चेक करें.

विज्ञापन

Madhubani Sadar Hospital: मधुबनी सदर अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए एक जरूरी अपडेट है. शनिवार, 23 मई के लिए अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. वीकेंड पर मरीजों को इलाज में कोई असुविधा न हो और उन्हें सही समय पर संबंधित डॉक्टर मिल सकें, इसके लिए ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और प्रसव कक्ष तक की पूरी लिस्ट तैयार की गई है.

अगर आप आज अस्पताल जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले डॉक्टरों का पूरा टाइम-टेबल यहाँ चेक कर लें:

ओपीडी (OPD) सेवाएं

विभिन्न रोगों के परामर्श के लिए ओपीडी में डॉक्टरों की शिफ्ट इस प्रकार रहेगी:

  • मेल ओपीडी: सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. संजीव कुमार और शाम 4 से 6 बजे तक डॉ. विनोद कुमार.
  • ऑर्थो (हड्डी) ओपीडी: सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. राजीव रंजन और शाम 4 से 6 बजे तक डॉ. संजीत कुमार.
  • डेंटल (दंत) ओपीडी: सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. महारानी कुमारी.
  • मनो चिकित्सा ओपीडी: सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. श्रवण कुमार.
  • ईएनटी (नाक-कान-गला): सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. राज कुमार पाठक.
  • आई (नेत्र) ओपीडी: सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. आकांक्षा कुमारी.

इमरजेंसी और विशेष सेवाएं

आपातकालीन स्थितियों और विशेष देखरेख वाले वार्डों के लिए 24 घंटे की ड्यूटी को शिफ्टों में बांटा गया है:

  • इमरजेंसी: सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विनोद कुमार, दोपहर 2 से रात 9 बजे तक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता और रात 9 से सुबह 8 बजे तक डॉ. कुणाल शंकर.
  • प्रसव कक्ष (लेबर रूम): सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अन्नू कुमारी और दोपहर 2 से रात 8 बजे तक डॉ. भावना गुरुंग.
  • एसएनसीयू (SNCU): सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विवेकानंद पाल, दोपहर 2 से रात 9 बजे तक डॉ. जीशान सिद्दीकी और रात 9 से सुबह 8 बजे तक डॉ. अरविंद कुमार यादव.
  • सर्जरी (राउंड): वार्ड में मरीजों के राउंड के लिए डॉ. राजीव रंजन और डॉ. फैजुल हसन उपलब्ध रहेंगे.

मरीजों के लिए जरूरी सलाह: ओपीडी में दिखाने के लिए समय पर पहुँचकर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें. भीड़ से बचने के लिए अपने साथ पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और पुर्जे लाना न भूलें.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन