Madhubani News: नेपाल बॉर्डर से बिहार तक ‘बीयर रूट’ का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है. इसी कड़ी में बाबूबरही थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 लीटर नेपाली बीयर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Madhubani News:बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है. इसी कड़ी में बाबूबरही थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 लीटर नेपाली बीयर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे तस्करी के एक और रूट का खुलासा हुआ है.

तटबंध पर घेराबंदी, कार से निकली शराब की बड़ी खेप

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि सलखनिया की ओर से एक कार गुजरी जिसकी संख्या एचआर 26 बीसी 4636 है. उसमें भारी मात्रा में शराब लादकर पिरही कमला पूर्वी तटबंध के रास्ते पिपराघाट की ओर ले जाई जा रही थी. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए पिरही तटबंध के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध कार वहां पहुंची, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार की डिक्की से 168 लीटर नेपाली बीयर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया।

दो तस्कर गिरफ्तार, पहचान हुई उजागर

इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान लदनिया थाना क्षेत्र के चिकनोटवा निवासी राम इकबाल मंडल और गोदाम टोल निवासी राजाराम साह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल होने की आशंका है और उनसे पूछताछ के जरिए तस्करी नेटवर्क के अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं.

मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल, जांच जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.

मधुननी से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन