मधुबनी: जनसमस्याओं को लेकर राजद का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News rjd-protest-at-rahika-block-office-over-inflation-unemployment-and-corruption

प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता

Madhubani News: मधुबनी के रहिका प्रखंड कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया. नेताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी के रहिका प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना के माध्यम से महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया.

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने की. इस दौरान विधायक आशिफ अहमद ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. साथ ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी गंभीर पहल करने की मांग की.

स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं पर उठाए सवाल

धरना को संबोधित करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रहिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत है ताकि लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े.

आवास योजना और पेंशन भुगतान पर नाराजगी

राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मांग की कि लाभुकों के चयन और योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समय पर भुगतान करने और किसानों को खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई.

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

धरना के दौरान नेताओं ने कहा कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. कार्यक्रम में खुर्शीद आलम चुन्नू, ललन कुमार मंडल, सुरेंद्र चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन