मधुबनी: पहले प्रयास में बेटियों ने हासिल की बड़ी सफलता, बढ़ाया झंझारपुर का मान

Published by : Aniket Kumar Updated At : 29 May 2026 9:04 AM

विज्ञापन

बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक फोटो)

Madhubani News: झंझारपुर अनुमंडल की चार बेटियों का बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चयन हुआ है. इनमें नगर परिषद क्षेत्र की तीन लड़कियां शामिल हैं. बेटियों की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर अनुमंडल की चार बेटियों ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चयनित होकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है. खास बात यह है कि इनमें से तीन लड़कियां झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र की रहने वाली हैं. बेटियों की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे अनुमंडल में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोग इसे इलाके की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बता रहे हैं.

पहले ही प्रयास में हुआ चयन

नगर परिषद वार्ड 16 निवासी सपना कुमारी का चयन पहले ही प्रयास में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में हुआ है. सपना के पिता शिव शंकर पासवान भगवतीपुर स्टेट बैंक में निजी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि मां सुनीता देवी गृहिणी हैं. सपना पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और फिलहाल फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा हैं.

पहले प्रयास में मिली सफलता

वार्ड संख्या 9 की रहने वाली संजना कुमारी ने भी पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. उनके पिता अशोक कुमार शर्मा गुजरात में निजी नौकरी करते हैं. संजना पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद उन्होंने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया.

शादीशुदा आरती ने भी बढ़ाया मान

नगर परिषद वार्ड 25 निवासी आरती कुमारी का चयन भी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में हुआ है. आरती शादीशुदा हैं और उनके पति सुजीत चौपाल निजी कंपनी में कार्यरत हैं. परिवार और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने यह सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है.

अंधराठाढ़ी की प्रीति ने भी किया नाम रोशन

अंधराठाढ़ी प्रखंड के ठाढ़ी बिशनपुर निवासी प्रीति कुमारी ने भी चयनित होकर अपने गांव और परिवार का गौरव बढ़ाया है. नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा और वार्ड पार्षद शिव चौपाल ने सभी चयनित बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन