मधुबनी: गूंजे देशभक्ति के तराने, ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

शहीद बेदी पर पुष्पांजलि करते डीएम आनंद शर्मा
Madhubani News: नगर भवन में सेना झंडा दिवस पर “एक शाम शहीदों के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने दीप जलाकर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जानिए पूरी खबर…
Madhubani News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के गौरवशाली अवसर पर मधुबनी के नगर भवन में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का भव्य आयोजन किया गया.इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
देशभक्ति प्रस्तुतियों से भावविभोर हुए लोग
इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं.देशभक्ति के तरानों और नाटकों ने नगर भवन में मौजूद हर एक दर्शक को भावविभोर कर दिया और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया.इस खास मौके पर नगर निगम मधुबनी के मेयर अरुण राय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चंदन झा सहित जिले के कई वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि हमारे वीर शहीदों का सर्वोच्च बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है.उन्होंने जोर देकर कहा कि शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और आपसी एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










