Madhubani News : रवींद्र साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकार डाॅ. महेंद्र नारायण चयनित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डाॅ. महेंद्र नारायण राम को रवींद्र सांस्कृतिक मंच नयी दिल्ली की ओर से रवींद्र साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है.

विज्ञापन

खुटौना. प्रखंड के खुटौना बाजार निवासी मैथिली साहित्यकार, उपन्यासकार, गीतकार एवं मैथिली लोक गाथा के रचनाकार डाॅ. महेंद्र नारायण राम को रवींद्र सांस्कृतिक मंच नयी दिल्ली की ओर से रवींद्र साहित्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है. यह सम्मान उन्हें आगामी 6 अप्रैल 2025 को दिल्ली के राजेंद्र भवन में दिया जाएगा. बता दें कि उसी दिन कवि रवींद्र का जन्म दिन भी है. इसीलिए उसी दिन सम्मान समारोह का आयोजन रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है. यह जानकारी पत्र के माध्यम से स्वयं डाॅ. महेंद्र नारायण राम ने दी. डाॅ. महेंद्र नारायण राम का जन्म एक महादलित परिवार में हुआ है. उनका जीवन अभाव में रहा. उन्हें सादगी भरा जीवन पसंद है. उन्होंने अपने जीवन काल में विभिन्न लोकगाथा, उपन्यास, साहित्य, कविता की रचना की. उनके द्वारा लिखित मैथिली लोक साहित्य कारीख पजियार, सलहेश लोकगाथा, दीनाभद्री लोकगाथा तथा मैथिली लोक साहित्य के इतिहास कोंकणी उपन्यास- कारमेलिन का अनुवाद प्रसिद्ध है. खबर मिलते ही विद्वान मोतीलाल मुख्रिया, पूर्व सरपंच रामनारायण महतो, मुखिया संजीव साह, कपिलेशवर यादव, मो. इजहारुल, पूर्व उप मुखिया संतोष कुमार साह, रामेश्वर भारती, मिंटू शहजादा, प्रो. श्रवण मंडल, यशोधर यादव, रत्नेश कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार, रवींद्र नाहटा, डाॅ. मुख्तार अहमद, लालबहादुर साह तथा बिनोद आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन