Madhubani News : जीविका दीदियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना

बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया.
लदनियां. बिहार राज्य जीविका निधि सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया. मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्रवण कुमार ने किया. कार्यक्रमों में कुल 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में हस्तांतरित किया गया. कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में, सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में तथा सभी संकुल स्तरीय संघ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी परिप्रेक्ष्य में लदनियां प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में माननीय प्रमुख, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया एवं सैकड़ो जीविका दीदी उपस्थित थी. प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि विश्वास जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड महथा का मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा के सभागार में, प्रकाश जीविका संकुल स्तरीय संघ का मुख्य कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन खाजेडीह में तथा हिंदुस्तान जीविका संकुल स्तरीय संघ का मुख्य कार्यक्रम संकुल संघ के कार्यालय में आयोजित किया गया. इसके अलावे सभी 15 पंचायत के एक-एक ग्राम संगठन में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में, सभी सामुदायिक समन्वयक/क्षेत्रीय समन्वयक एवं जीविका दीदी संकुल स्तरीय कार्यक्रम तथा ग्राम संगठन स्तरीय कार्यक्रम में जुटी हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




