शराब एवं बाइक जब्त किया

सीमा बल के जवानों ने शराब सहित एक बाईक जब्त किया.
बासोपट्टी . भारत-नेपाल सीमा चौकी खौना के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शराब सहित एक बाईक जब्त किया. एसएसबी ने बासोपट्टी थाना पुलिस को सुपूर्द कर दिया है. समवाय प्रभारी के निर्देशानुसार गश्त ड्यूटी के दौरान सहायक उप निरीक्षक लछि राम की अगुवाई में अन्य जवानों के साथ कार्रवाई की गयी. इसमें भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 278/7 से लगभग 300 मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ नेपाली शराब एवं एक बाईक जब्त किया. व्यक्ति बाईक पर नेपाल से भारत क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. एसएसबी को देखते ही तस्कर शराब की बोतलों को नो मैंस लैंड पर छोड़ कर नेपाल की तरफ भाग गया. जब्त की गई शराब की बोतलों को अग्रिम कार्रवाई के लिये बासोपट्टी थाना को सुपूर्द कर दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




