मधुबनी: झंझारपुर में महादेव मंदिर पर गिरा ठनका, गुंबद क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
Lightning damaged Mahadev temple dome in Jhanjharpur

क्षतिग्रस्त महादेव मंदिर का गुंबद

मधुबनी के झंझारपुर में तेज बारिश के दौरान महादेव मंदिर के गुंबद पर ठनका गिर गया, जिससे गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया और मोहल्ले में दहशत फैल गई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड 16 स्थित पासवान टोला में गुरुवार को महादेव मंदिर के गुंबद पर ठनका गिरने से मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है.

तेज धमाके से सहमे लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश हो रही थी. इसी दौरान अचानक मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिर गई.

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए. बारिश रुकने के बाद जब लोग मंदिर पहुंचे तो देखा कि गुंबद में बड़ा छेद हो गया है और मंदिर परिसर में मलबा बिखरा पड़ा है.

200 साल पुराना है मंदिर

मंदिर के पुजारी सीताराम पासवान ने बताया कि इस महादेव मंदिर की स्थापना करीब 200 वर्ष पहले दरभंगा राज के समय में हुई थी. मंदिर की देखरेख मोहल्ले के लोग मिलकर करते हैं.

लोगों में दहशत और मायूसी

स्थानीय निवासी शिव पासवान और रौशन भारती ने बताया कि वज्रपात के बाद लोग काफी डरे हुए हैं. मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है, ऐसे में इसके गुंबद के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में मायूसी भी है.

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन