ePaper

Madhubani : छोड़ के घर के सारे काम, मम्मी पापा करना मतदान

Updated at : 11 Oct 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : छोड़ के घर के सारे काम, मम्मी पापा करना मतदान

मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वीप कार्यक्रम के तहत हुआ चुनावी पाठशाला व प्रतियोगिता का आयोजन

मधुबनी . वाटसन स्कूल के सभागार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वीप कोषांग और महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बालिकाओं में मतदान का महत्वऔर लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चुनावी पाठशाला, क्विज, पेंटिंग, गायन, निबंध प्रतियोगिता एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए. चुनावी पाठशाला में बच्चों को मतदान की प्रक्रिया, एक वोट के महत्व व लोकतंत्र में भागीदारी की भूमिका से अवगत कराया गया. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी परिमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसमें साक्षी कुमारी, अंशिका राज और सिंदिका कुमारी ने सराहनीय प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने ने बच्चियों के नाम एक विशेष संदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रिय बेटियों, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के विशेष अवसर पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आज का दिन बालिकाओं के अधिकारों, समान अवसरों और सशक्तीकरण को समर्पित है. आप सभी हमारी ताकत हैं. हमारे समाज का भविष्य हैं और आने वाले कल की दिशा तय करने वाली नई पीढ़ी हैं. लोकतंत्र की असली शक्ति उसके जागरूक नागरिकों में निहित होती है. जब हमारी बेटियां शिक्षित और जागरूक बनती हैं तो न सिर्फ उनका जीवन बदलता है बल्कि समाज और देश भी मजबूत बनता है. कार्यक्रम में पेंटिंग, गायन एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसका विषय था वोट का महत्व. बच्चों द्वारा बनाई गई मतदाता जागरूकता रंगोलियां, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और स्टैंडिंग बैनर पूरे परिसर में लोकतांत्रिक माहौल का सृजन कर रहा था. वहीं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रतिभागियों ने मतदान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया. इस अवसर पर आईसीडीएस की जिला परियोजना पदाधिकारी कुमारी ललिता ने कहा शिक्षा वह सबसे सशक्त हथियार है जो जीवन के हर चरण में काम आती है. हर बालिका को शिक्षित होना चाहिए और समाज में शिक्षा का प्रसार करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. मौके पर वरीय उप समाहर्ता ज्योत्स्ना कृष्ण, आनंद अंकितडीपीओ, नमामि गंगे, सीडीपीओ, पंडौल, अभिषेक कुमार सही सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितों ने मतदान के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया और एक स्वर में कहा छोड़ के सारे घर के काम, मम्मी-पापा करना मतदान.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन