Madhubani News : अधिवक्ताओं का विरोध मार्च आज

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:41 PM

विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य पुलिस प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ 4 सितंबर को विरोध मार्च निकालेंगे. इसके लिए संघ के महासचिव शिवनाथ चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य पुलिस प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ 4 सितंबर को विरोध मार्च निकालेंगे. इसके लिए संघ के महासचिव शिवनाथ चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. कहा है कि पिछले 2 अगस्त को खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर के समीप अधिवक्ता संतोष कुमार पर समीर कुमार सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर उनकी बाइक छीनने का प्रयास किया, इस मामले में खजौली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, लेकिन अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं, आरोपी से मिलकर अधिवक्ता पर ही मामला दर्ज कर दिया गया. पुलिस प्रशासन की लापरवाही से अभी तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही अंतिम प्रतिवेदन समर्पित किया गया है. जिला अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 4 सितंबर को अधिवक्ता समाहरणालय तक विरोध मार्च निकालेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन