Madhubani News : चार सूत्री मांग के लिए अधिवक्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : चार सूत्री मांग के लिए अधिवक्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

अधिवक्ता की सुरक्षा सहित चार सूत्री मांगों के लिए जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रतिरोध मार्च निकाला.

विज्ञापन

मधुबनी.

अधिवक्ता की सुरक्षा सहित चार सूत्री मांगों के लिए जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को प्रतिरोध मार्च निकाला. प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वासुदेव झा व महासचिव शिवनाथ चौधरी ने किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने संघ परिसर से व्यवहार न्यायालय परिसर होते है समाहरणालय तक पहुंचे. इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के साथ साथ खजौली थानाध्यक्ष को स्थानांतरण करने की मांग कर रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता संतोष कुमार पर बीते माह खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर निवासी समीर सिंह के जानलेवा हमला के बाद अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है. अधिवक्ताओं का आरोप था कि खजौली थानाध्यक्ष अभियुक्त से मिलकर उसे गिरफ्तार नही कर रही है. वहीं अधिवक्ता पर ही झूठे केस कर दिया है. वक्ताओं ने अधिवक्ताओं पर झूठे केस को असत्य करने की मांग कर रहे थे.

शिष्टमंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की मांग पर संघ अध्यक्ष वासुदेव झा व महासचिव शिवनाथ चौधरी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल एसपी योगेंद्र कुमार से मिला. शिष्टमंडल ने अधिवक्ताओं की मांग से संबंधित ज्ञापन एसपी को सौंपा. जहां एसपी कानूनी सम्मत कार्रवाई का आश्वासन अधिवक्ताओं को दिया. इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ झा, लायर्स एशोसियन सचिव कन्हैया जी झा, अधिवक्ता मुकुल मिश्रा, नरेश भारती, गणेश यादव, शंभु कुमार भगत, प्रदीप पासवान, विजय कुमार भारती, विमला देवी, रेणु कुमारी मिश्रा, विजय कुमार सिंह, राम कुमार झा, शंभु कुमार राय, हरिनारायण अकेला, कुमार विद्या, रतिकांत चौधरी, अरुण कुमार, गणेश पूर्वे, अरुण कुमार राय सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन