9 वर्ष बाद अपहृता पश्चिम बंगाल से हुई बरामद

Updated at : 22 Apr 2024 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
9 वर्ष बाद अपहृता पश्चिम बंगाल से हुई बरामद

राजनगर थाने की पुलिस ने 9 वर्ष पहले अपहृत हुई युवती को पश्चिम बंगाल से बरामद की.

विज्ञापन

राजनगर. राजनगर थाने की पुलिस ने 9 वर्ष पहले अपहृत हुई युवती को पश्चिम बंगाल से बरामद की. अपहृता के दादा ने अपहरण मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी. पिछले 9 वर्ष में कई अनुसंधानकर्ता बदल गए. लेकिन अपहृता का सुराग नहीं मिला. आखिरकार राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने सअनि उदय कुमार को अनुसंधान कर्ता बनाया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को सुचना मिली कि अपहृता पश्चिम बंगाल में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर अपहृता को बरामद कर लिया. पुलिस ने बयान के लिए अपहृता को न्यायालय में पेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन