Madhubani News : खगड़िया ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया

Published at :09 Feb 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : खगड़िया ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया

रामफल राम औतार स्मृति टी-20 क्रिकेट टूनामेंट खगड़िया और मुजफ्फरपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. एमआरजी उच्च विद्यालय ग्राउंड में रविवार को रामफल राम औतार स्मृति टी-20 क्रिकेट टूनामेंट खगड़िया और मुजफ्फरपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया. मुजफ्फरपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. मुजफ्फरपुर की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 129 रन बनाये. जवाब में उतरी खगड़िया की टीम ने 7 विकेट खोकर 17. 5 ओवर में 131 रन बनाकर 3 विकेट से विजयी रहा. मैन ऑफ द सीरीज मो. तौफिक, मैन ऑफ द मैच सचिन तोमर रहे. टूर्नामेंट में कुल आठ टीम भाग लिया. मुजफ्फरपुर के कप्तान आशीष और खगड़िया के कप्तान कुंदन निषाद थे. मौके पर विधायक रामप्रीत पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार, केशव कुमार चौधरी, कमलेश कुमार चौधरी, अरविंद चौधरी, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अरविंद चौधरी, संजय चौधरी, नवीन कुमार राय, शशि कुमार, कुमल कुमार चौधरी, मुकेश कुमार कामत, मुद्दीन, राजा कुमार राज, दयानंद चौधरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन