Madhubani News : कार्तिक पूजनोत्सव से भक्तिमय बना माहौल

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Nov 2025 9:41 PM

विज्ञापन

सुवर्णवे नदी स्थित त्रिवेणी घाट ठठरी, घोघररीया गांव स्थित बजरंग बली स्थान, कमला नदी भदुआर घाट में धूमधाम से कार्तिक पूजनोत्सव मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. सुवर्णवे नदी स्थित त्रिवेणी घाट ठठरी, घोघररीया गांव स्थित बजरंग बली स्थान, कमला नदी भदुआर घाट में धूमधाम से कार्तिक पूजनोत्सव मनाया जा रहा है. इसका शुभारंभ शोभायात्रा से की गयी. आयोजनकर्ता त्रिवेणी घाट ठठरी और घोघररीया में शनिवार को शोभायात्रा निकालकर कलश स्थापित की गयी. भदुआर घाट में बीते 30 अक्टूबर को कलश स्थापित की गयी. इसके बाद लोग पूजा पाठ में जुट गये. महायज्ञ परिसर में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गयी है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन आसपास गांव के सैकड़ों लोग सुवर्णवे नदी त्रिवेणी घाट ठठरी, कमला नदी भदुआर घाट और कंदर्पीघाट में आस्था की डूबकी लगाएंगे. इसके बाद लोग पूजा करेंगें. इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन