मधुबनी: राष्ट्रीय पंचायत सम्मान 2025 से सम्मानित होंगी अररिया संग्राम की मुखिया ज्योति कुमारी

Updated:
विज्ञापन
Mukhiya Jyoti Kumari selected for National Panchayat Award 2025

चयनित मुखिया ज्योति कुमारी

मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड की अड़रिया संग्राम पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी को पंचायत विकास में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पंचायत सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर प्रखंड के अड़रिया संग्राम पंचायत के लिए गर्व की बात है. पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी को पंचायत विकास और जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पंचायत सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा.

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 3 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में उन्हें ‘उत्कृष्ट मुखिया सम्मान’ से नवाजा जाएगा.

जिले में खुशी की लहर

मुखिया ज्योति कुमारी के चयन की खबर मिलते ही अड़रिया संग्राम पंचायत सहित पूरे मधुबनी जिले में खुशी का माहौल है. पंचायतवासियों और समर्थकों ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में स्वच्छता, जनसुविधा, लाइब्रेरी, शिक्षा, चिकित्सा, मनरेगा, श्मशान निर्माण और अन्य विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के कारण यह सम्मान मिला है.

“विकास को हमेशा प्राथमिकता दी”

ज्योति कुमारी ने सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि मुखिया बनने का सपना अब सार्थक होता नजर आ रहा है.

उन्होंने कहा, “यह सम्मान पंचायतवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों को समर्पित है. मैंने हमेशा जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है. उसी का परिणाम है कि आज देश की राजधानी में सम्मानित होने जा रही हूँ.”

ग्रामीणों ने जताई खुशी

मुखिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होने पर पंचायत के वार्ड सदस्य, सरपंच और ग्रामीणों ने खुशी जताई. समाजसेवी चंदन कुमार झा, भोला पासवान, रामसेवक मंडल, ललित मोहन प्रसाद, माधव झा, राघव झा, परमेश्वर मंडल, तेज नारायण प्रधान और अब्दुल रज्जाक सहित कई लोगों ने कहा कि यह मुखिया की मेहनत, सोच और विकास के प्रति समर्पण का परिणाम है.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन