Madhubani News : झंझारपुर ने जयनगर की टीम को 7 विकेट से हराया

नीरज झा टूर्नामेंट में रविवार को जयनगर अनुमंडल और झंझारपुर अनुमंडल की टीम के बीच मैच हुआ.
मधुबनी. स्व. नीरज झा टूर्नामेंट में रविवार को जयनगर अनुमंडल और झंझारपुर अनुमंडल की टीम के बीच मैच हुआ. झंझारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. जयनगर की टीम पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 30 ओवर के मैच में सिर्फ 78 रन ही बना सकी. जयनगर की तरफ से इरशाद वारसी ने सबसे अधिक 24 रन बनाया. गेंदबाजी में झंझारपुर की ओर से नीतीश झा ने 18 रन देकर 3 विकेट, आदित्य राज ने 17 रन देकर 3 विकेट, सुभाष ने 15 रन देकर 2 विकेट और दिनेश ने 4 रन देकर एक विकेट हासिल किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी झंझारपुर की टीम 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिया. झंझारपुर की टीम ने अतुल के 34 रन व नीतीश यादव के नाबाद 27 के सहयोग से 7 विकेट से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार झंझारपुर के आदित्य राज को दिया गया. मैच के निर्णायक अमरेंद्र कुमार पांडेय और प्रफुल्ल कुमार कर्ण थे. स्कोरर मुकेश कुमार यादव थे. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा, सचिव काली चरण, संजीव सिंह, अनिल कुमार सोनू, अरुण कुमार, विजय ठाकुर सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे. आज बेनीपट्टी और मधुबनी सदर की टीम के बीच मैच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




