Madhubani News : शिक्षक के घर में जेवरात व दस हजार रुपये की चोरी
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 10:09 PM
आरएस थाना क्षेत्र के विभा झा रोड के निकट एक शिक्षक के घर में 10 हजार नगद समेत 50 हजार के आभूषण व परिसंपति की चोरी का मामला सामने आया है.
झंझारपुर. आरएस थाना क्षेत्र के विभा झा रोड के निकट एक शिक्षक के घर में 10 हजार नगद समेत 50 हजार के आभूषण व परिसंपति की चोरी का मामला सामने आया है. चोर घर के ग्रिल का कुंडी काटकर चोरी को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पर पुलिस स्थल पर पहुंचकर छानबीन की. पीड़ित शिक्षक शैलेश कुमार झा विभा झा रोड के समीप भुवन झा के मकान में बतौर किराएदार रहते हैं. वह लोग रविवार को अपने गांव पट्टीटोल लक्ष्मीपुर गए थे. घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर ग्रिल एवं रूम का ताला तोड़कर रखे सामान एवं कैश की चोरी कर ली. जब रात के 9 बजे लोग पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहले पहुंची पुलिस ने छानबीन की. शिक्षक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में शिक्षक ने बताया है कि चोर घर में रखे 10 हजार नगद, कुछ आभूषण जिसमें कान का बलिया, नाक का बूटा, चांदी का पायल शामिल है. इसके अलावा महंगी साड़ियां भी लेकर चले गए. बताते चले ंकि शिक्षक शैलेश कुमार झा के घर 1 मार्च को भी डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी. थानाध्यक्ष माया कुमारी ने कहा कि सूचना पर पुलिस बल को भेज कर छानबीन कराई गई है. पुलिस जल्दी इस मामले का उद्भेदन करेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










