Madhubani News : जयनगर गोलीकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गोलीकांड मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी में पिछले सोमवार को हुई गोलीकांड मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने मंगलवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. बताया कि दुल्लीपट्टी कस्तूरबा स्कूल के पास सड़क किनारे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने सत्तो यादव और पप्पू कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था. पीड़ित पप्पू कुमार यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जयनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोबराही गांव से अजित कुमार, 36 वर्ष को गिरफ्तार किया. बताया कि गिरफ्तार अजीत कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. आरोपी के खिलाफ पांच गंभीर मामले दर्ज हैं. जिनमें हत्या, विस्फोटक पदार्थ रखने, जबरन वसूली और शराब कानून का उल्लंघन शामिल है. वर्ष 2019 से 2023 तक के यह मामला जयनगर थाना में दर्ज हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गठित टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार, अनुसंधान अधिकारी शुभम कुमार, तकनीकी शाखा से पुलिस निरीक्षक अनुप कुमार और बिक्रम आचार्य सहित अन्य कर्मी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन