ePaper

Madhubani : दीपावली व छठ पर्व में परदेश आने जाने वालों को कंफर्म टिकट मिलना हुआ मुश्किल

Updated at : 12 Oct 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : दीपावली व छठ पर्व में परदेश आने जाने वालों को कंफर्म टिकट मिलना हुआ मुश्किल

दीपावली एवं छठ पूजा में शामिल होने के लिए की छुट्टियों में परदेश से घर आने व पर्व के बाद परदेश जाने वाले यात्रियों को दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है.

विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का किया गया है परिचालन मधुबनी . दीपावली एवं छठ पूजा में शामिल होने के लिए की छुट्टियों में परदेश से घर आने व पर्व के बाद परदेश जाने वाले यात्रियों को दिसंबर के दूसरे सप्ताह से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल परिचालित की जा रही है. स्टेशन के पीआरएस काउंटर से मिली जानकारी अनुसार दीपावली एवं छठ पूजा में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों से आने जाने वालों के लिए ओपनिंग डे से 11 दिसंबर तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं होगा. ऐसे में दीपावली एवं छठ पूजा में परदेश से आने वाले लोगों को 11 दिसंबर के बाद कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. ऐसे में यात्रियों को टिकट के लिए टिकट एजेंटों या फिर सामर्थ्यवान लोगों के लिए हवाई यात्रा ही विकल्प है. विदित हो कि स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से प्रतिदिन बमुश्किल एक से दो टिकट ही तत्काल में कंफर्म हो पता है. जबकि तत्काल टिकट लेने वाले की संख्या दर्जनों में रहता है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार छठ पूजा में नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस, आंनद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस एवं बेंगलुरु दरभंगा सुपर फास्ट एक्सप्रेस में दिसंबर के दूसरे सप्ताह स्लीपर एवं एसी सभी श्रेणियों में टिकट उपलब्ध होगा. सूत्रों की मानें तो आनलाइन टिकट बुकिंग के कारण पीआरएस काउंटर पर टिकट बिक्री प्रभावित हुआ है. यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन परिचालित रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा है. इसमें जयनगर उधना का परिचालन 8 दिसंबर, जयनगर उधना 24 नवंबर एवं जयनगर आंनद बिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर तक की गई है. एक ओर रेलवे द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आमलोगों से किराए के रूप में तीन गुना अधिक राशि की वसूली भी की जा रही है. विदित हो कि मधुबनी से नई दिल्ली का स्लीपर का किराया 575 रुपए है, जबकि इसी ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 1505 रुपए है. अब रेलवे द्वारा जयनगर अमृतसर एवं अमृतसर जयनगर शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस के 17 कोच में से 15 कोच एसी इकोनॉमी कर दिया गया है. इस एक्सप्रेस ट्रेन में महज दो कोच स्लीपर है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शहीद एवं सरयू यमुना एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, 10 कोच 3 एसी इकोनामिक क्लास, 4 सेकंड एसी एवं एक संयुक्त एसी कोच है. इसमें आधा फर्स्ट एसी एवं आधा सेकंड एसी कोच होगा. दीपावली व छठ पूजा में आने जाने वाले को कंफर्म टिकट की किल्लत छठ पूजा में परदेश से आने एवं पर्व के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है. नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 11 दिसंबर के बाद तथा एसी-3 में 3 दिसंबर के बाद कंफर्म टिकट मिलेगा. वहीं जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी के एसी- 3 में 10 दिसंबर व स्लीपर में 11 दिसंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति स्लीपर में 11 दिसंबर एवं एसी -3 में 10 दिसंबर तथा नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 9 दिसंबर एवं 3 एसी में 4 दिसंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. नई दिल्ली जयनगर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस में 6 दिसंबर से तथा आंनद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस में दिसंबर में नो रुम. जयनगर – अमृतसर सरयू यमुना एवं शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर में दिसंबर में नो रूम व एसी-3 इकोनामी में 10 दिसंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा. वहीं अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एवं शहीद एक्सप्रेस में स्लीपर में एवं एसी-3 में 6 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. मुंबई जयनगर पवन एक्सप्रेस के स्लीपर में 11 दिसंबर एवं एसी -3 दिसंबर से कंफर्म टिकट मिलेगा. जयनगर मुंबई पवन एक्सप्रेस के स्लीपर एवं एसी में दिसंबर तक कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है. सियालदह जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस के स्लीपर एवं एसी-3 में 12 नवंबर से एवं जयनगर सियालदह गंगा सागर एक्सप्रेस के स्लीपर में 1 दिसंबर तथा एसी -3 में 10 दिसंबर से कंफर्म टिकट उपलब्ध होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन