Madhubani News : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की राज्य स्तरीय टीम ने की जांच

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 05 Dec 2025 9:35 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के घंघौर गांव में शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम पहुंच लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की जांच की.

विज्ञापन

बाबूबरही. प्रखंड क्षेत्र के घंघौर गांव में शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम पहुंच लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की जांच की. टीम के सदस्यों ने कहा कि वे लोग मधुबनी जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं. इस क्रम में टीम के सदस्य घंघौर गांव पहुंच खुले में शौच से मुक्ति, शौचालय निर्माण, सूखे व गीले कचडे़ का उठाव, प्रबंधन, निस्तारण आदि का जायजा लिया. इस दौरान सदस्यों ने आमजनों, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका, स्वच्छताकर्मी से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बारे में जानकारी हासिल की. सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. जिस तरह अपने रसोई, पूजा घर आदि को स्वच्छ व साफ रखते हैं उसी तरह घर, आंगन, गली मोहल्ले को स्वच्छ रखना हमारा फर्ज बनता है. लोगों को आह्वान किया कि आमजन गीले, सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें. फिर इसमें जो उनके उपयोग लायक हो उसका उपयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन