Madhubani News : बीडीओ व पंचायती राज पदाधिकारी ने घाट निर्माण में अनियमितता की जांच

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बीडीओ व पंचायती राज पदाधिकारी ने घाट निर्माण में अनियमितता की जांच

प्रखंड क्षेत्र की नाहस रूपौली दक्षिणी पंचायत में ग्राम पंचायत राज के अनुशंसा पर पंचायत के वार्ड 11 में छठ घाट निर्माण कार्य किया जा रहा हैं.

विज्ञापन

बिस्फी. प्रखंड क्षेत्र की नाहस रूपौली दक्षिणी पंचायत में ग्राम पंचायत राज के अनुशंसा पर पंचायत के वार्ड 11 में छठ घाट निर्माण कार्य किया जा रहा हैं. घाट में हो रहे घोर अनियमितता प्राक्कलन को ताख पर रख कर की जा रही. कार्य को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह एवं पंचायती राज पदाधिकारी शेखर कुमार ने निर्माण कार्य का जांच करने का निर्देश तकनीकी सहायक को दिया. बावजूद एक सप्ताह बाद मुखिया ने निर्माण कार्य को आनन-फानन में घाट ढलाई कार्य शुरू कर दिया. जिसके बाद लोगो द्वारा जानकारी बेनीपट्टी एसडीओ को दी. जहां बीडीओ बसंत कुमार सिंह एवं पंचायती राज पदाधिकारी शेखर कुमार स्वयं कार्य स्थल पर पहुंच कर इसकी जांच की. घाट निर्माण कार्य में अनियमितता देख मुखिया को फटकार लगाया. जांच में पहुंचे पदाधिकारियों ने कार्य को स्थगित कर कार्रवाई करने की बात कही. इस मामले में बीडीओ, बीपीआरओ ने कहा कि कार्य में गुणवक्ता नहीं होने पर कार्य को स्थगित करवा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन