Madhubani News : डीएस व महिला चिकित्सक के बीच हुए विवाद की जांच

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमण पासवान व महिला चिकित्सक डाॅ. पुष्पा सिंह के बीच के विवाद की जांच शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

झंझारपुर. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमण पासवान व महिला चिकित्सक डाॅ. पुष्पा सिंह के बीच के विवाद की जांच शुरू हो गयी है. डीएम अरविंद कुमार वर्मा व सीएस डॉ. हरेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. दयाशंकर सिंह अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर जांच की. इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारी को देने को कहा गया है. मलेरिया पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक से लेकर सभी कर्मी, जीएनएम आदि से भी लिखित मंतव्य ली. मामले में अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. पासवान एवं डॉ. पुष्पा सिंह से भी लिखित रूप में उनका पक्ष लिया गया है. जिला मलेरिया पदाधिकारी ने कहा कि वे सिविल सर्जन के निर्देश पर डीएस और महिला चिकित्सक के बीच के विवाद की जांच करने पहुंचे हैं. उन्होंने इसकी रिपोर्ट बताने से इनकार कर कहा कि जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन