Madhubani News : विमुक्त बाल श्रमिकों की सूची देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विमुक्त बाल श्रमिकों की सूची देने का निर्देश

समाहरणालय सभागार में बाल एवं किशोर श्रमिकों के पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. समाहरणालय सभागार में बाल एवं किशोर श्रमिकों के पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य कार्य योजना 2017 के अंतर्गत किए गए प्रावधानों की समीक्षा की गई. बैठक में अध्यक्ष-सह-जिलाधिकारी श्री शर्मा ने श्रम संसाधन विभाग के नेतृत्व में चलाए जा रहे धावादल के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने निर्देश दिया कि इसका संचालन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में और अधिक सघनता से किया जाए. उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देशित किया कि श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विमुक्त बाल श्रमिकों की सूची का सत्यापन करा कर भूमिहीन विमुक्त बाल श्रमिकों के अभिभावकों को प्राथमिकता के आधार पर वास योग्य भूमि उपलब्ध कराई जाए. विभिन्न विभागों से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का आदेश जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) व निदेशक, डीआरडीए को दिया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बाल श्रम को जड़ से समाप्त करने के लिए सामाजिक जागरूकता और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने पर बल दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन