Madhubani News : किसान गोष्ठी में गाय व मुर्गी पालन के लिए किया प्रेरित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News :  किसान गोष्ठी में गाय व मुर्गी पालन के लिए किया प्रेरित

प्रखंड कृषि कार्यालय, पंडौल में किसान गोष्ठी हुई. अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिव कुमार चौपाल ने की. संगोष्ठी में शामिल किसानों को प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने उद्यानी फसल के संबंध में जानकारी दी.

विज्ञापन

सकरी. प्रखंड कृषि कार्यालय, पंडौल में किसान गोष्ठी हुई. अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिव कुमार चौपाल ने की. संगोष्ठी में शामिल किसानों को प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने उद्यानी फसल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार ने किसान को मधुमखी पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन सहित आत्मा से संबंधित सभी योजना से संबंधित जानकारी दी. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक संजीव कुमार, मनोज कुमार अकेला, अमरेंद्र कुमार , मनोज कुमार,, लेखापाल रामसेवक यादव, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार, किसान सलाहकार संजय कुमार ठाकुर, मानिक पासवान, विनय कुमार चौधरी, किसान रामजी पासवान, विंदेश्वर यादव, अमरेश यादव, रामदेव पासवान, अनिता देवी, सुनिता देवी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन