Madhubani News : डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मी से स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दो कर्मी से स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय मधुबनी स्थित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय मधुबनी स्थित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सामान्य शाखा, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, जनसंपर्क शाखा, पंचायत शाखा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, आपदा शाखा, राजस्व शाखा सहित कई शाखाओं में कर्मियों की उपस्थिति, कार्यालय की साफ-सफाई, पंजियों के रख रखाव, कार्यालयों में पेयजल की उपलब्धता व शौचालय व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय के अनुपस्थित प्रधान लिपिक एवं सांख्यिकी कार्यालय के अनुपस्थित बीटीएम झंझारपुर को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में सभी शाखाओं के कर्मियों से परिचय भी प्राप्त किया एवं उनके कार्य आवंटन की भी जानकारी ली. उन्होंने सभी कार्यालयों प्रधानों का निर्देश दिया कि अपने बैठने के स्थान पर नेम पलेट अनिवार्य रूप से लगाएं व कार्य तालिका भी चिपकाएं. जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया. संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. उन्होंने सभी कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया की अपने-अपने कार्यालय की साफ-सफाई के साथ पंजियों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन