Madhubani : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी डिस्पैच सेंटर पर की गई व्यवस्था और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया.

विज्ञापन

मधुबनी . बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी.आनंद शर्मा ने पंडौल स्थित कामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय, आरएन कॉलेज पंडौल, केजरीवाल उच्च विद्यालय, झंझारपुर व फुलपरास स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी डिस्पैच सेंटर पर की गई व्यवस्था और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया. उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से मतदान दलों के प्रस्थान एवं वापसी की तैयारियों की जानकारी ली. इसी कड़ी में उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करें. ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक संसाधनों, बिजली, पेयजल, संचार सुविधा के संबंध में कई निर्देश भी दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि मतदान दिवस से पूर्व सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए. ताकि किसी तरह की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन