Madhubani News : सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व बीइओ शत प्रतिशत विद्यालयों का करें निरीक्षण : डीएम

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 10:25 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. जिलाधिकारी ने विद्यालयों के निरीक्षण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व बीइओ शत-प्रतिशत विद्यालयों का निरीक्षण करें. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति के साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष रूप से फोकस करें. निरीक्षण केवल खानापूर्ति के लिए नहीं करें. बल्कि उसका सकारात्मक परिणाम नजर आना चाहिए. उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से जो शिक्षक अनुपस्थित पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करें. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शौचालय की स्थिति, पोशाक, छात्रवृति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पठन पाठन में गुणवत्ता सहित सभी मामलों का अनुश्रवण किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना बंद नहीं रहना चाहिए. हर हाल में मीनू के अनुरूप बच्चों को भोजन मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति का गठन न होना या रसोई गैस की अनुपलब्धता जैसे कारण स्वीकार नहीं किए जाएंगे. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में ऐसे सभी विद्यालयों जिसके भवन जर्जर हैं और उनमें पठन पाठन से बच्चों के हित का नुकसान हो रहा है, ऐसे विद्यालयों की अविलंब सूची उपलब्ध कराएं. ताकि शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई किया जा सके. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम यह बात सामने आती है कि शिक्षा कोष में पैसा रहते हुए भी विद्यालय में आधारभूत मूल व्यवस्थाओं में कमी है तो जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक सप्ताह सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक अनिवार्य रूप से करें. ताकि जिलास्तरीय मासिक बैठक में प्रगति दिखाई पड़े. जिलाधिकारी ने डीपीओ स्थापना को निर्देश दिया कि शिक्षकों के स्थापना संबंधी मामलों का प्राथमिकता के साथ निष्पादन करें. इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा स्टूडेंट एनरोलमेंट मॉड्यूल,असैनिक कार्यो की प्रगति, विद्यालयों में विद्युतीकरण, माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में निर्माण, जल जीवन हरियाली, एक पेड़ मां के नाम, सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी के मामले, टेक्स्ट बुक, प्रवेश उत्सव जैसे अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन