ePaper

तालाब में डूबने से मासूम बालक की मौत

Updated at : 13 Apr 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मासूम बालक की मौत

प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा महपतिया गांव में तालाब में डूबने से मासूम बालक (1 वर्ष) की मौत हो गई.

विज्ञापन

मधेपुर. प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र के कोसी दियारा महपतिया गांव में तालाब में डूबने से मासूम बालक (1 वर्ष) की मौत हो गई. घटना शनिवार सुबह की बताई गई है. मृतक बालक महपतियां गांव के वार्ड 8 निवासी मो. सद्दाम का पुत्र सद्भाव बताया गया है. मृतक बालक सद्भाव का शव परिजनों ने घर के बगल स्थित तालाब से दिन के लगभग 12 बजे बरामद किया. मृतक के परिजनों के अनुसार घर के सभी सदस्य गेंहू काटने के लिए बघार गए थे. सद्दाव अपने भाई बहन के साथ घर पर ही था. बताया गया कि खेलने के दौरान बालक तालाब में लुढ़क गया. जहां डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की पुष्टि महपतिया पंचायत के मुखिया स्वीटी कुमारी ने की है. इस घटना से मृतक के परिजनों सहित उनकी मां कसीदा खातून का रो-रोकर बुरा हाल बना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन