Madhubani News : भगदड़ संबंधी जोखिम व बचाव की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News :  भगदड़ संबंधी जोखिम व बचाव की दी जानकारी

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को वार्षिक सारणी के अनुसार सुरक्षित शनिवार सभी विद्यालयों पर मनाया गया.

विज्ञापन

बिस्फी. मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को वार्षिक सारणी के अनुसार सुरक्षित शनिवार सभी विद्यालयों पर मनाया गया. शनिवार का विषय था भगदड़ संबंधी जोखिम व बचाव के संदर्भ में जानकारी देनी. वहीं, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, मानव जनित आपदा जो भीड़ के उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण होती है. विद्यालय प्रधान शत्रुघ्न राय, हरिशंकर प्रसाद दास, अशोक साफी, राजेश कुमार झा,विनोद कुमार झा, देवनारायण चौधरी, मनोज मंडल, सुशील साहू कमोद साफी ने उपस्थित बच्चों को भगदड़ जैसी घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दशहरा, छठ पर्व, मुहर्रम अनेक प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक सभा, धार्मिक आयोजन, जुलूस या मेलो में जहां भारी भीड़ जमा हो वहां भगदड़ जैसी आपदा आने की पूरी संभावना होती है. भगदड़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भीड़ का उचित प्रबंधन आवश्यक है. विद्यालय के फोकल शिक्षक प्रदीप रंजन झा, कैलाश यादव, विनोद साफी के साथ बाल प्रेरकों ने भी सुरक्षित शनिवार के निर्धारित समयानुसार विद्यालय के बच्चों को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन