किसान चौपाल में उन्नत खेती की दी गई जानकारी

Updated at : 25 Jun 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
किसान चौपाल में उन्नत खेती की दी गई जानकारी

प्रखंड के विभिन्न पंचायत के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी के उद्देश्य से खरीफ किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है.

विज्ञापन

मधवापुर. प्रखंड के विभिन्न पंचायत के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी के उद्देश्य से खरीफ किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है. इस क्रम में मधवापुर, हनुमान नगर व बलबा में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी. वहीं, रासायनिक उर्वरक का उपयोग कम करने एवं खरीफ फसल की बुआई के संबंध में किसानों को बताया गया. कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी. खेती करने के आधुनिक तकनीक से भी किसानों को अवगत कराया. ताकि न्यूनतम लागत व कम श्रम में अधिक उपज की प्राप्ति हो सके. इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की सलाह किसानों को दी. यह कार्यक्रम मधवापुर, बासुकी बिहारी दक्षिणी व बलबा पंचायत में आयोजित की गयी है. जिसे क्रमवार अन्य पंचायतों में भी निर्धारित सूची व तिथि के अनुसार किसान चौपाल आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाएगा. मौके पर बीएओ रतीश चंद्र झा, प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार यादव, सहायक कृषि तकनीकी प्रबंधक रंधीर कुमार सिंह, कृषि समन्वयक रोहित कुमार, किसान सलाहकार अशोक कुमार लाल, जय प्रकाश भारती सहित कई कर्मी, जनप्रतिनिधि व संबंधित पंचायत के किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन