Madhubani News : चुनाव के लिए भारत–नेपाल सीमा पूरी तरह सील

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 08 Nov 2025 10:22 PM

विज्ञापन

जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शनिवार की रात से सील कर दिया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा शनिवार की रात से सील कर दिया गया. विधानसभाचुनाव की समाप्ति तक सीमा पार नहीं आ-जा सकेंगे लोग. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे. सुरक्षा एजेंसियों ने भारत – नेपाल सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्णय लिया गया है. 8 नवंबर की रात से 11 नवंबर को मतदान समाप्ति तक सीमा पर आम आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. केवल चिकित्सा जैसी आपात सेवाओं को सीमित अनुमति दी जाएगी. जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार इस अवधि में कोई भी व्यक्ति वैध अनुमति के बिना सीमा पार नहीं कर सकेगा. नेपाल के सिरहा, महोत्तरी, रौतहट सहित सीमावर्ती नाके पर अतिरिक्त बल की तैनाती की कर चौकसी बढ़ा दी गई है. सीमा और शहर के संवेदनशील इलाके में विशेष नाकाबंदी, गश्ती और जांच अभियान चलेंगे. सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके. रेल सेवाएं भी प्रभावित रहेगी. जयनगर-जनकपुर-बिजलपुरा रूट पर शनिवार को अंतिम फेरा चलेगा. इसके बाद 72 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन स्थगित रहेगा. 12 नवंबर बुधवार से सेवा फिर सामान्य होगी. प्रशासन ने अपील किया है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और आवश्यक कार्य के लिए पहचान पत्र साथ रखें. नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में नेपाल के सिरहा जिला प्रमुख ने सूचना जारी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन