Madhubani News : झंझारपुर में कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि, खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Sep 2025 9:46 PM
नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण झंझारपुर में कमला नदी में गुरुवार की सुबह से ही जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो शुक्रवार की सुबह खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही.
झंझारपुर. नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण झंझारपुर में कमला नदी में गुरुवार की सुबह से ही जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो शुक्रवार की सुबह खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही. फ्लड कंट्रोल के मुताबिक कमला नदी की जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है. झंझारपुर कमला पुल के पास मीटर गेज पर लाल निशान 50.50 मीटर पर अंकित है. शुक्रवार की सुबह मापी के दौरान कमला नदी का जलस्तर 51. 20 मीटर पर पहुंच कर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर हो गया, हालांकि जलस्तर शाम में स्थिर होकर घटने लगा है. विभागीय अभियंता ने कहा कि फिलहाल कमला नदी के दोनों तटबंध पर कोई खतरा नहीं है. पूरा सुरक्षित है. सभी जगह निगरानी की जा रही है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने कहा है कि जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी जेइ व ऐइ को तटबंध की खासकर संवेदनशील स्थलों का सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










