Madhubani News : गंगौर में 1051 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 9:57 PM

विज्ञापन

गांवों में हर्षोल्लास के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

हरलाखी. गांवों में हर्षोल्लास के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ किया गया. गंगौर गांव में पूजा समिति के तत्वावधान में 1051 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. ग्रामीणों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की. शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए भारत-नेपाल सीमा से गुजरने वाली पवित्र कमला नहर पहुंचीं. जहां से कलश में जल भरकर गांव का परिक्रमा करते हुए वापस पूजा स्थल पहुंची. इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों ने मां दुर्गा से सुख-शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की. इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजाराम यादव, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण महतो, सचिव सतीश शर्मा, समाजसेवी युगल किशोर यादव, सरपंच धनिक लाल यादव, कैलाश प्रसाद कुशवाहा, बिंदा प्रसाद कुशवाहा, राजनंदन यादव, रामदयाल यादव, मोती यादव, लाल किशोर राम, दोरीक दास, ललित कुमार, घनश्याम प्रसाद, राजदेव साह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन