मधुबनी: पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Author Kartik kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के मामले में आरोपित फरार पति गिरफ्तार

मधुबनी: पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल(AI PHOTO)

rhi

विज्ञापन

wife murder case: मधुबनी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश कुमार मल्लिक के रूप में हुई है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया और आवश्यक पूछताछ पूरी करने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

भैरवस्थान पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी में मिला सुराग

नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी. इसी क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने भैरवस्थान थाना पुलिस के सहयोग से विशेष छापेमारी अभियान चलाया. गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को भैरवस्थान थाना क्षेत्र से धर दबोचा गया.

पिता के आवेदन पर दर्ज हुआ था केस, अनुसंधान जारी

थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि मृतका हीरा देवी के पिता बिंदेश्वर मल्लिक के लिखित आवेदन पर 9 जुलाई 2026 को मधुबनी नगर थाना में कांड संख्या 342/26 दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में अनुसंधान जारी है और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस ने आम लोगों से भी अपराधियों के संबंध में तुरंत सूचना देने की अपील की है.


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन